Monday, May 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) अंशुमान सिंह राजपूत और काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म "बड़की बहू छोटकी बहू" ने मचाया गजब धूम.... 2) शुरू होने जा रहा है,काकोरी एक्शन का शताब्दी वर्ष .... 3) खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग लेने पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी के साथ मीटिंग हुई थी लेकिन….... 4) रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण संग तलाक की खबरों पर लगाया विराम.... 5) बिकवाली से शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स ने लगाया 1000 से अधिक अंकों का गोता.... 6) कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’.... 7) एस्ट्राजेनेका दुनिया भर से वापस लेगी अपनी कोविड वैक्सीन… ये बताई वजह....
नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Thursday, May 9, 2024 - 4:48:17 PM - By News Desk

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
सैम पित्रादा
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी खुद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।”

सैम पित्रादा ने क्या कहा था?

वीडियो में सैम पित्रोदा कहते हैं कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं. उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं। ये वही भारत है, जिस पर मेरा भरोसा है, जहां हर किसी का सम्मान है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।