Monday, April 28, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) ख्वाब,मेहनत और जूनून की एक मिसाल है,रितेश नारायण .... 2) पहलगाम आतंकी हमले का धनबाद कनेक्शन! .... 3) सिंपल सी:डिंपल सिंह .... 4) The Family Man 3 में इस पुराने किरदार की हुई एंट्री.... 5) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई केसरी 2.... 6) अमेरिका के 22 MQ-9 बाहुबली ड्रोन गिराकर हूतियों ने दिखाया दम, यमनी गुट ने कैसे तैयार किया एयर डिफेंस?.... 7) यूक्रेन में रूसी मिसाइलों का कहर, 6 बच्चों समेत 9 की मौत....
'जनभाषा' की गोष्ठी विधिवत सम्पन्न
Sunday, February 23, 2025 - 4:35:46 PM - By विनय सिंह

'जनभाषा' के दूत
मंच के अध्यक्ष के रुप में संस्था के पूर्व कार्याध्यक्ष अनिल कुमार राही जी और विशेष अतिथि काव्य सृजन परिवार से अंजनी कुमार द्विवेदी जी थे। दूसरे विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से आए संदीप कुमार सिंह रहे। कवियों एवं साहित्यकारों में संगीत साहित्य मंच के संयोजक, रामजीत गुप्ता जी का सानिध्य हमेशा मिलता रहता है। काव्य सृजन परिवार के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र और लालबहादुर यादव 'कमल', डॉ.शारदा प्रसाद दुबे, कल्पेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रिका 'हरित जीवन' के संपादक नामधारी राही, डॉ.वफा वारसी, सुशील शुक्ल 'नाचीज', नरसिंह हैरान जौनपुरी, शिवशंकर मिश्र, विनय सिंह विनम्र और रामप्यारे सिंह 'रघुवंशी' उपस्थित रहे। संचालन रघुवंशी जी ने किया।
सीमित कवियों और पर्याप्त समय के कारण सभी को दो-दो रचनाएं पढ़ने का अवसर मिला। सभी ने मन से रचनाओं का पाठ किया और सभी को यथोचित प्रतिसाद भी मिला। कविताओं के विषय प्रेम, भक्ति, देशभक्ति, महाकुंभ और विरह को केंद्र में रखकर की गईं। हिंदी और भोजपुरी दोनों ही भाषाओं में रचनाएं पढ़ी गईं। सभी रचनाएं दमदार रहीं। विशेष अतिथियों के बाद अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। आभार प्रदर्शन संस्था सचिव विनय सिंह 'विनम्र' ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।