Monday, April 28, 2025

न्यूज़ अलर्ट
1) ख्वाब,मेहनत और जूनून की एक मिसाल है,रितेश नारायण .... 2) पहलगाम आतंकी हमले का धनबाद कनेक्शन! .... 3) सिंपल सी:डिंपल सिंह .... 4) The Family Man 3 में इस पुराने किरदार की हुई एंट्री.... 5) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई केसरी 2.... 6) अमेरिका के 22 MQ-9 बाहुबली ड्रोन गिराकर हूतियों ने दिखाया दम, यमनी गुट ने कैसे तैयार किया एयर डिफेंस?.... 7) यूक्रेन में रूसी मिसाइलों का कहर, 6 बच्चों समेत 9 की मौत....
जल्द ही बाजार में आ जाएगा शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से भी होगा ज्यादा फायदेमंद
Friday, September 20, 2019 - 11:21:49 AM - By हेल्थ डेस्क

जल्द ही बाजार में आ जाएगा शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से भी होगा ज्यादा फायदेमंद
सांकेतिक चित्र
अंडे को लेकर अक्सर आपने देखा होगा लोगों को बहस करते हुए कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। इस बात लेकर लोगों की तरह-तरह की राय हैं। बहुत सारे लोग अंडे को मांसाहारी मानते हैं और इसे खाने से बचते हैं। ऐसे लोग जो अंडे को मांसाहारी मानकर नहीं खाते उनके लिए एक खुशखबरी है। बाजार में जल्द ही शाकाहारी अंडा आ रहा है, जो मूंग की दाल और सोया से बना है। इसको लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि यह अंडा मुर्गी के अंडे से कहीं ज्यादा फायदेमंद होगा।

इस अंडे में मुर्गी के अंडे जैसी प्राकृतिक गंध, स्वाद और विटामिन्स जैसे पौष्टिक पदार्थ होंगे। खास बात यह है कि यह शाकाहारी अंडा आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने इस अंडे को बनाया है। छात्रों ने शाकाहारी अंडे को बनाने की विधि को पेटेंट के लिए भी भेजा है।

अंडा बनाने वाली टीम के एक सदस्य राहुल दीवान ने बताया कि भारत में बहुत सारे लोग मुर्गी का अंडा खाने से बचते हैं क्योंकि लोग इसे मांसाहारी मानते हैं। राहुल ने बताया कि शाकाहारी अंडा मूंग की दाल और सोया को मिलाकर बनाया गया है। इसमें प्राकृतिक अंडे से ज्यादा पोषक तत्त्व होंगे।

दीवान के बताया कि मुर्गी को कई तरह के इंजेक्शन दिये जाते हैं, जिसका खतरनाक असर अंडों पर पड़ता है। वहीं शाकाहारी अंडे में फूड प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह अंडा सामान्य प्लास्टिक या कांच की बोतल में बाजार में उपलब्ध होगा। साथ ही फ्रिज के तापमान में एक महीने तक इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।