Friday, April 19, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
“शिवसेना को बड़ा झटका विधायक रमेश लटके का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन”
Thursday, May 12, 2022 3:14:11 PM - By पायल शुक्ला

दुबई में रमेश लटके को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।
मुंबई के अंधेरी पूर्व के शिवसेना पार्टी के ५२ वर्षीय विधायक रमेश के आकस्मित निधन से पार्टी में शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को वह दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। रमेश लटके को जब दिल का दौरा पड़ा तब उनके परिवार के सदस्य खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे।
लटके के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास जारी है। उम्मीद हैं कि उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक मुंबई आने वाला है और कल उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। बीएमसी चुनावों से ठीक पहले रमेश लटके के आकस्मिक निधन से उनकी पार्टी को अब बड़ा झटका लगा है।
बताया दें कि रमेश लटके साल २०१४ के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी पूर्व से विधायक बने थे। इसके बाद वे साल २०१९ में दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराकर लगातार दूसरी बार विधायक का चुनाव जीते थे। रमेश लटके कई बार बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं। लटके की गिनती शिवसेना के तीक्ष्ण और फुर्तीले नेताओं में लिया जाता था।