मौसम विभाग का अनुमान महाराष्ट्र में जल्द मानसून की दस्तक।
मुंबई में जल्द होगी बारिश.

मौसम विभाग के तरफ से खबर हैं कि इस बार मॉनसून जल्द दस्तक दे सकता है। खबर हैं कि सोमवार को मॉनसून अंडमान और निकोबार के द्वीपों तक पहुंच गया है। जिसके बाद अनुमान हैं कि केरल में मॉनसून का आगमन ४ दिन पहले होगा, तो वहीं मुंबई में मानसून ३ दिन पहले दस्तक देगा। साथ ही वैज्ञानिकों ने शुक्रवार तक मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश होने का अनुमान जताया है। बात दें कि आसनी चक्रवात के आने के बाद मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून जल्द आने का अनुमान जताया था और यह अनुमान सटीक साबित हो रहा है। जिसकी वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तय समय से एक सप्ताह यानी १५ मई को मॉनसून पहुंच गया है। इसके बाद २७ मई तक केरल और इसके बाद मुंबई में ५ से ६ जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोकण तट समेत राज्य के ९ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान हैं कि समय से पहले मॉनसून दस्तक दे सकती हैं जिसके बाद बीएमसी के समक्ष इससे निपटने की बड़ी चुनौती सामने खड़ी हुई है। नालों की सफाई अब तक पूरी नहीं हो पाई है। बात दें कि अब तक नाला सफाई का काफी काम किया जाना बाकी है और बीएमसी ने नालों की सफाई के लिए ३१ मई की डेटलाइन तय की है। बीएमसी को अगले २ सप्ताह में फ्लडिंग स्पॉट पर जल निकासी का इंतजाम भी करना है।