Saturday, April 20, 2024

न्यूज़ अलर्ट
1) मल्टी टैलेंटेड स्टार : पंकज रैना .... 2) राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, खरगे की तरफ से मिले निमंत्रण को स्वीकारा.... 3) 8 फरवरी को मतदान के दिन इंटरनेट सेवा निलंबित कर सकती है पाक सरकार.... 4) तरुण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का नया प्रमुख नियुक्त किया गया.... 5) बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान.... 6) नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील.... 7) विवादों में फंसी फाइटर, विंग कमांडर ने भेजा नोटिस....
मुंबई पुलिस ने की जांच- वर्क परमिट पर फिल्मों में काम कर रहे थे पाक कलाकार
Saturday, October 29, 2016 7:24:29 PM - By एजेंसी

बाॅलीवुड में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों के पास वर्क परमिट था।
पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी कलाकार बगैर वर्क वीजा के यहां काम कर रहे हैं लेकिन पुलिसिया जांच के बाद यह बात साफ़ हो गयी कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानि बाॅलीवुड में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों के पास वर्क परमिट था। मनसे के आरोप के बाद मुंबई पुलिस की जांच में यह बात साफ हुई है।
मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने इस विषय पर बात करते हुए बताया कि, इस बात की जांच की गयी और पाया गया कि सभी पाकिस्तानी कलाकारों के पास वर्क परमिट था।
उन्होंने बताया कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ विवाद के बाद हमने जांच की। हमने पाया कि पाकिस्तानी कलाकार मुंबई में नियमों के तहत रह रहे थे और इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की थी।