मुंबई लोकल ट्रेन में 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश
Sunday, December 13, 2015 4:43:15 PM - By सलामत अली
मुंबई: देश में इन दिनों बुजुर्गो के साथ बदसलूकी मामला सामने आ रहा है। चंडीगढ़ के बाद अब ताजा मामला मुंबई का है। मुंबई की लोकल ट्रेन में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे 70 साल की एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की गई। यह बुजुर्ग महिला विरार चर्चगेट लोकल में अकेले सफर कर रही थी।
22 साल के आरोपी अमित कुमार झा ने विरार से ट्रेन चलने के बाद महिला के साथ छेड़छाड़ शरू कर दी। गाड़ी जब भायंदर तक पहुंची तब आरोपी महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा, जिसकी वजह से महिला चिल्लाने लगी।
जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरोपी अमित को पकड़कर खूब पीटा और ले जा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में वसई रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए है।